न सोचो उस बेबसी के बारे में
जिसने तुम्हे आगे बढ़ने न दिया
सोचो उस बेकली के बारे में
जिसने कुछ कर जाने की चाहत को जनम दिया
न सोचो उस पत्थर के बारे में
जिसने तुम्हे डराया चोट पहुचाया
सोचो उस रास्ते के बारे में
जिसने तुम्हे मंजिल से मिलवाया
न सोचो कि जिंदगी ने तुमसे क्या-क्या छीन लिया
सोचो इसे पाकर तुमने क्या-क्या न पा लिया
बेबसी लाचारी मुश्किलें सब अपने ही अन्दर है
और इन्हें बहा ले जाये आत्मविश्वास वह समुन्दर है
तो चलो मिलो अपने आप से
आखिर खुशियों की मीठी मिसरी अपने ही मन के अंदर है

न सोचो की तुम क्या कर न पाए
आखिरी सांस तक संभावनाएं जो बाकि है तो चलो मिलो अपने आप से
आखिर खुशियों की मीठी मिसरी अपने ही मन के अंदर है
No comments:
Post a Comment